Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
80 लाख से बनेंगी दो सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास।

सड़क का शिलान्यास करते विधायक संजीव दिवाकर।
जलेसर/एटा। विधानसभा क्षेत्र में करीब 80 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को विधायक संजीव दिवाकर ने दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें निशा खुर्द से नरोरा कॉलेज तक 500 मीटर तथा अवागढ़-टूंडला मार्ग पर नगला बड़ा से सुनहुआ तक 720 मीटर सड़क शामिल है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर करने के लिए निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इस दौरान राजेश वार्ष्णेय, महेश पाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश रानी, दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित, धर्मेंद्र, मोनी गुप्ता, अशोक कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Related
Tags
breaking news




