Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

ताज फ्रेंडशिप सीरीज में एटा का जलवा, 2-0 से बढ़त,

लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की ओर कदम, तीसरे मैच में क्लीन स्वीप पर नजर।

एटा। आगरा के जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज-2026 में बालाजी क्रिकेट अकादमी एटा ने लगातार दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब 18 सितंबर को होने वाले अंतिम मुकाबले में एटा की टीम की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप पर है।
पहले मुकाबले में एटा ने एसडीएस क्रिकेट क्लब चिरौड़ी को 79 रन से हराया। एटा ने 190 रन बनाए, जिसमें सत्यम कुमार ने 122 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में आर्यन यादव ने चार और मोहित यादव ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में चिरौड़ी की टीम 106 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एटा ने 25.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। आर्यन चौधरी ने 48 रन बनाए और दो विकेट भी लिए, जबकि नेमेंद्र और मोहित यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।
सीरीज के आयोजक एवं जेबी स्पोर्ट्स हब के निदेशक सतेंद्र सिंह राना ने कहा कि आगरा में बाहरी टीमों और युवा खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रयास जारी रहेगा।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!