Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

मिरहची में पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग,

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया भ्रमण, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी।

एटा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह और पुलिस बल के साथ थाना मिरहची क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचना प्रसारित न करने की अपील की। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विदेश राठी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!