Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

गणेश चतुर्थी पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा,

मंडप सजाओ, क्ले से गणेश बनाओ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।

जलेसर/एटा। श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मंडप सजाने, वेस्ट मटेरियल से गणेश प्रतिमा बनाने, क्ले से गणेश बनाने और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मंडप सजाओ प्रतियोगिता में कुणाल-प्रिंस ग्रुप प्रथम, रिद्धि-छवि ग्रुप द्वितीय और अंजलि-वंशिका ग्रुप तृतीय रहे। वेस्ट मटेरियल से गणेश बनाने में शीतल-शालिनी ग्रुप प्रथम, मेघा-अनुशी ग्रुप द्वितीय और दीक्षा-नंदिनी ग्रुप तृतीय रहे।
क्ले से गणेश बनाने में वंश प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से एलकेजी वर्ग में सात्विक प्रथम, मयंक द्वितीय और अवनी तृतीय रहीं। कक्षा एक से दो वर्ग में अथर्व प्रथम, भूमि द्वितीय और शिवा तृतीय रहे।
निर्णायक सोनम गुप्ता और यति वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और मेहनत का मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य अनुराधा वार्ष्णेय ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रतीक गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

गणेश चतुर्थी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!