नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का आगाज,

12 दिन तक स्थानीय कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन।
जलेसर/एटा। सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर मंगलवार को नारद मोह और विश्वमोहिनी लीला के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पालिका अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा और विधायक पुत्र अभिषेक दिवाकर ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला केवल नाटक या मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम है।
रामलीला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम लगातार 12 दिनों तक चलेगा।
इस दौरान संजीव वर्मा, राहुल अग्रवाल, अभिषेक दिवाकर, सभासद शहजाद कुरैशी, रोमेश बुंदेला, डायरेक्टर संजीव दीक्षित, सुनील दीक्षित, निर्मल अग्रवाल, गिरिराज किशोर वार्ष्णेय, दिनेश गोयल, नितिन अग्रवाल, आशीष गर्ग, अजय बरसाने सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।




