Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप,

मलावन क्षेत्र के पुराव गांव के पास मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस।
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के पुराव गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
प्रथम दृष्टया युवक की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related
Tags
breaking news




