Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

एटा के अनंत शर्मा बने जोनल-5 अध्यक्ष, अभिषेक अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष

प्रान्तीय अधिवेशन में एटा के दोनों कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने दर्ज की शानदार जीत।

एटा। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के 60वें प्रान्तीय अधिवेशन एवं चुनाव में एटा के कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की। 12 सितंबर को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन में अनंत कुमार शर्मा को जोनल-5 (आगरा, अलीगढ़ एवं बरेली मंडल) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अनंत कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, अभिषेक कुमार अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 88 मतों के भारी अंतर से हराया।
दोनों कर्मचारियों की जीत से एटा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने इसे संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अनंत कुमार शर्मा और अभिषेक कुमार के निर्वाचित होने पर जिलाधिकारी एटा सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, क्लब अध्यक्ष, सचिव और अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी। उन्होंने दोनों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

चुनाव में जीत के बाद अनंत कुमार शर्मा और अभिषेक कुमार को बधाई देते जिलाधिकारी एटा अरविंद सिंह

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!