Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

तेज बहाव के बीच नहर में कूदी महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

मानकमाऊ बड़ी नहर में महिला ने लगाई छलांग, बेहोशी की हालत में बाहर निकाला; अस्पताल में उपचार के बाद खतरे से बाहर

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमाऊ में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने तेज बहाव वाली बड़ी नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मानकमाऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बावजूद पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। नहर से बाहर निकाले जाने के समय महिला बेहोशी की हालत में थी।
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
महिला की पहचान प्रवीण, पत्नी सोनू, निवासी गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस की तत्परता की सराहना
घटना के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाई गई तत्परता और साहस की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते महिला की जान बचाई जा सकी।
महिला ने क्यों उठाया कदम? जांच में जुटी पुलिस
महिला ने किन परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला के होश में आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी।

UP News Bureau

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!