बिरहाना रोड पर श्याम सुंदर चांदी वाले के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

पूजन-पाठ एवं विधि-विधान के साथ हुआ उद्घाटन, एक ही छत के नीचे चांदी से निर्मित आकर्षक उत्पादों की मिलेगी विस्तृत रेंज
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित लक्ष्मण भवन में श्याम सुंदर चांदी वाले के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूजन-पाठ एवं विधि-विधान के साथ किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथियों, पारिवारिकजनों एवं मित्रगणों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के पार्टनर आदित्य कुमार चमाटिया, हर्ष माहेश्वरी, अंकित शराफ एवं उमंग माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकुमार माहेश्वरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश और कानपुर में पहली ब्रांच है, जहां एक ही छत के नीचे चांदी से निर्मित भगवान की मूर्तियों के साथ-साथ घर की साज-सज्जा से जुड़े आकर्षक सामान, चांदी के बर्तन, एंटीक पीस, घड़ियां, हाथ की घड़ियां, ब्रेसलेट सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
प्रतिष्ठान प्रबंधन के अनुसार, शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए एक सप्ताह तक विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक की छूट तथा मेकिंग चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
प्रबंधन ने बताया कि प्रतिष्ठान में उपलब्ध चांदी के उत्पादों में 60 प्रतिशत से लेकर 92.5 प्रतिशत तक शुद्धता के विकल्प उपलब्ध हैं तथा सभी संबंधित उत्पादों पर हॉलमार्क की सुविधा भी उपलब्ध है।
शुभारंभ समारोह में समस्त पारिवारिकजन, मित्रगण एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।








