Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य का रक्षामंत्री/ सांसद लखनऊ प्रतिदिन ले रहे अपडेट

लखनऊ। गोमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से निरंतर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने तथा जरूरतमंदों तक सहायता तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।


राजनाथ सिंह के निर्देश पर आज एम.एल.सी. मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री विशेष कार्य अधिकारी के.पी. सिंह, पी.आर.ओ. पुष्कर शुक्ला, विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लोहरामऊ, सावित्री विहार, मथुरापुरी और मिल्लत नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी स्थिति, सुरक्षा एवं आवश्यकताओं का जायजा लिया और घर-घर में लंच पैकेट आटा, चावल, दाल, लईया, बिस्कुट, चीनी, नमक, माचिस, मोमबत्ती, मसाले, कड़वा तेल, आलू, प्याज, पेयजल की बोतल तथा अन्य खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क वितरित की। इसके अतिरिक्त सैनिटरी पैड, सूती कपड़ा, नहाने एवं कपड़ा धोने का साबुन, डिस्पोजल बैग तथा बाल्टी जैसी स्वच्छता एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराए गए।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल टैंकर लगाए गए हैं। पैकेज्ड पेयजल की आपूर्ति भी की जा रही है, ताकि प्रभावित नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे।

चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं और आवश्यक दवाओं, प्राथमिक उपचार तथा स्वास्थ्य परामर्श की व्यवस्था की जा रही है।

🔴 अस्थायी आश्रय व्यवस्था

बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सुसज्जित अस्थायी आश्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार वृद्धजन, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य संवेदनशील नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!