Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह सभागार में मानवता परिवार ने अपना स्थापना दिवस सम्मान समारोह तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हीरालाल (सचिव, एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शिवानी सिंह (उपायुक्त उद्योग, उत्तर प्रदेश), श्री दुर्गेश दीप (डिप्टी एसपी, फतेहपुर), IFS राजस्थान श्री संग्राम सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार तथा समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना तथा स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने स्वागत भाषण दिया और मानवता परिवार का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों के सहयोग, संस्था की शुरुआत तथा अब तक मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को दिए गए सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था की प्रदेश संरक्षक शिवानी सिंह ने मानवता परिवार की सेवा यात्रा और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था से 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं। संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय है। अब तक 5 मृतक परिवारों को 17,56,910 रुपये की सहायता दी जा चुकी है। दुर्घटना पीड़ितों के इलाज के लिए भी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि एक जुट होकर मानवता परिवार की सदस्यता को आने वाले एक वर्ष में दो गुना करे और निस्वार्थ भाव से इस मुहिम से जोड़ने हेतु लोगों को प्रेरित करें।सेवा और करुणा के भाव से ही समाज का वास्तविक विकास हो सकता है।सभी धर्मों से बड़ा है सेवा धर्म ।इसी को साधना बना लें और मानवता परिवार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्था के लक्ष्यों की पूर्ति करने में अपना योगदान दें।

मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता परिवार द्वारा किया जा रहा कार्य वास्तव में समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा, “आज जब समाज में संवेदनशीलता कम होती जा रही है, तब इस संस्था के माध्यम से मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों को सहयोग पहुंचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। हिमांशु कुमार और उनके साथियों ने जो समर्पण दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। सरकार भी ऐसी संस्थाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करती है। मैं चाहता हूं कि यह संस्था और अधिक विस्तार लेकर शिक्षा, विवाह एवं रोजगार के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों की मदद करे।” उन्होंने उपस्थित सदस्यों को तकनीकी क़ृषि करके अपनी आय बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिले के समस्त सदस्यों, सभी ब्लॉक के सदस्यों तथा पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कवि एवं शिक्षक से शिव शरण बंधु हाथगामी एवं शिक्षिका प्रियंका वर्मा ने अपनी काव्य प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने बताया कि भविष्य में संस्था लड़कियों के विवाह, शिक्षा तथा रोजगार योजनाओं में भी सहयोग करने का प्रयास करेगी। सदस्यता की आयु सीमा अब 18 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दी गई है। अब 5 से 62 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति संस्था का सदस्य बन सकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश वीर आर्य ने किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार चक्रवर्ती, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरुण सिंह, विनोद चक्रवर्ती, फहीम अहमद, अवनीश कुशवाहा, चंदन सिंह, प्रकाश पुंज वर्मा, दिनकर मौर्य, भानू, ऐश्वर्या प्रताप आनंद, अनुराग कुमार, ज्ञान सिंह, शशि कुमार, पंकज कुमार सिंह, अजय भदौरिया, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!