Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

शाहजहांपुर: आरटीओ कार्यालय में हिंदू युवा वाहिनी का हंगामा, धरना-प्रदर्शन

48 घंटे पहले दी थी ज्ञापन सौंपने की सूचना, आरटीओ के कार्यालय में नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने परिसर में दिया धरना

शाहजहांपुर जिले के आरटीओ कार्यालय में अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में आरटीओ को ज्ञापन सौंपने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने के बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में धरना शुरू कर दिया।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 48 घंटे पहले एलआईयू के माध्यम से आरटीओ कार्यालय को सूचना दी गई थी कि हिंदू युवा वाहिनी की टीम बुधवार को आरटीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने आएगी। इसके बावजूद कार्यालय पहुंचने पर आरटीओ उपलब्ध नहीं मिले। पदाधिकारियों को जानकारी दी गई कि आरटीओ शाहजहांपुर से बाहर गए हुए हैं।

आरटीओ से मुलाकात नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सूचना देने के बावजूद अधिकारियों से मिलने के लिए समय उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े मामलों को अधिकारियों तक पहुंचाने में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों और समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से अधिकारियों के समक्ष रखता रहेगा। पदाधिकारियों ने आरटीओ विभाग से संबंधित जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई किए जाने की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आमजन और अधिकारियों के बीच संवाद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी संबंधित अधिकारियों से संवाद करता रहेगा। धरना-प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!