Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

अलीगंज सीएचसी में दवाइयां जलाने का वीडियो वायरल, रात में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, जांच के आदेश।

एक भी नियमित डॉक्टर नहीं मिला मौजूद, प्रभारी चिकित्साधीक्षक समेत चार डॉक्टरों का वेतन रोका।

एटा/अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में दवाइयों के कार्टून जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार रात करीब 10:40 बजे सीएचसी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक भी नियमित चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों से पूरे मामले को लेकर लिखित बयान लिए। नाइट ड्यूटी और मेडिको-लीगल व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। मामले में प्रभारी चिकित्साधीक्षक समेत चारों नियमित डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

लैब टेक्नीशियन आकाश राजपूत ने सीएमओ को लिखित शिकायत देकर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं स्थानीय लोगों और भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में हर महीने दवाइयां जलाए जाने की बात सामने आती रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

वायरल वीडियो में एमोक्सिसिलिन समेत अन्य दवाइयों के कार्टून जलते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि मौके पर दवाइयों के खाली कार्टून जलाए गए थे। उन्होंने कहा कि पूरा मामला जांच का विषय है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में रह रही आशा कार्यकत्री को भी परिसर में निवास नहीं करने के निर्देश दिए।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!