Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बारिश बनी किसानों की आफत,

खेतों में बिछी बाजरा-धान की फसल।

एटा। जिले में लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। तेज बारिश और हवा के कारण खेतों में खड़ी बाजरा और धान की फसलें गिरने लगी हैं। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई है। तैयार होने के समय फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बरसात से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में बिछी फसल देखकर किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव फसलों का जमीनी सर्वे कराने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि सर्वे के बाद वास्तविक नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा और राहत दिलाई जाए। अब किसानों की नजर प्रशासन की ओर से कराए जाने वाले सर्वे और शासन से मिलने वाली राहत पर टिकी है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!