Breaking News
बारिश में मकान की छत गिरी, मलबे में दबा परिवार,

ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला, पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा।
एटा।ग्राम पंचायत न्योराई के अंतर्गत नगला रनुआ गांव में रातभर हुई बारिश के दौरान देवेंद्र के मकान की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एकजुट होकर राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में परिवार के घर को काफी नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मकान क्षतिग्रस्त होने के एवज में मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बारिश के बाद क्षतिग्रस्त मकान और मलबा।


Related
Tags
breaking news




