Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान : मंत्री,

17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होंगे 12 प्रमुख कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां भी पहुंचेंगी जन-जन तक।

एटा। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, एसएसपी डॉ. इला मारन समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि अभियान की सफलता का आधार जनभागीदारी है। अधिकारी आपसी समन्वय से काम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल में हुए जनकल्याणकारी कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाया जाए। लाभार्थियों को अपने अनुभवों की रील और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भी प्रेरित किया जाए।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। विभाग अपने स्तर पर छूटे और वंचित पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर अभियान के दौरान योजनाओं से जोड़ें।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। विधानसभावार, विकासखंडवार और ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम होंगे।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम सात बजे घरों, ग्राम पंचायतों, वार्डों, स्मारकों, अमृत सरोवर और प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट वितरण जैसे सेवा कार्य होंगे।
अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, ‘सुशासन सेवा संवाद’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ सहित 12 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। 17 अक्तूबर को हरिऔध कला केंद्र में जनसेवा महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
अभियान के दौरान रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, गौशाला सेवा, महिला स्वास्थ्य, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और अंगदान संकल्प समेत विभिन्न गतिविधियों में लोगों की भागीदारी कराई जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते मंत्री और अधिकारी।

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!