Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
छात्राओं को बताया गुड टच-बैड टच का फर्क।

एटा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शांतिनगर में गांधी जयंती विशेष जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को POCSO अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। अपर जिला जज निशांत शेब की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, निशुल्क कानूनी सहायता, महिला एवं बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने POCSO अधिनियम के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की जानकारी देते हुए किसी भी असहज स्थिति में तत्काल परिजनों या भरोसेमंद व्यक्ति को बताने की सलाह दी।
Related
Tags
breaking news




