Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
BangladeshBreaking News

25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

हत्या के प्रयास के मामले में नयागांव पुलिस को मिली सफलता।

एटा। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नयागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार थाना नयागांव में दर्ज मु.अ.सं. 46/25 में वांछित चल रहे अभियुक्त सुखवीर पुत्र भंवरपाल निवासी ग्राम परशुपुर, थाना नयागांव, जनपद एटा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त वर्ष 2025 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मंगलवार 15 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!