Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

सहारनपुर के थाना सदर बाजार इलाके से एक दबंगो की दबंगई का मामला सामने आया

सहारनपुर के थाना सदर बाजार इलाके से एक दबंगो की दबंगई का मामला सामने आया है जँहा कांशीराम कालोनी के रहने वाले एक युवक ने दो अन्य दबंगों पर गम्भीर आरोप लगाया है पीड़ित युवक ने बताया कि महज शराब का ग्लास गिर जाने पर दबंग युवकों ने जाती सूचक शब्द बोलते हुए पीड़ित के माथे पर तेजाब से त्रिशूल बना दिया है साथ ही गालो पर हैप्पी होली लिख दिया है वंही एसएसपी ने इस घटना को गलत करार देते हुए इसे रंग के प्रयोग से कैमिकल रिएक्शन के कारण बने निशान बता रही है। पीड़ित का कहना है कृष्णापुरी कालोनी के कुछ युवकों ने उसे कमरे की सफाई करने के लिए बुलाया। यहां पर सफाई करते समय युवक का हाथ शराब के गिलास पर लग गया। जिसके बाद आरोपित आगबबूला हो गए और युवक को पकड़कर उसके माथे पर तेजाब से त्रिशूल का निशान और चेहरे पर हैप्पी होली भी लिख दिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया। पीड़ित ने स्‍वजन सहित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। लेकिन वंही एसएसपी आकाश तोमर का कहना है की आदेश कुमार होली के दिन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था जँहा तीनो ने एक दूसरे को रंग लगाया है जिसके कारण तीनो के चहरे पर कैमिकल रिएक्शन के कारण निशान आ गए है तेजाब का प्रयोग नही किया गया।

दबंगो की दबंगई का मामला सामने आया !!
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!