Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे मातरम रोकने वालों को देशभक्ति का ज्ञान नहीं- अश्विनी चौबे

वाराणसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को वाराणसी में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। वंदे मातरम को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी”। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपनी भावना समझनी चाहिए।
अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “पप्पू जी, आप कब तक पप्पू बने रहेंगे। जब तक पप्पू की मम्मी इस तरह की चीजें करती रहेंगी, तब तक पप्पू भी ऐसे ही रहेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम के गायन के दौरान उसे बीच में रुकवाना राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जिस गीत के लिए देश के लोगों ने अपना बलिदान दिया, उसे बीच में रोकना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं, उन्हें देश और उसकी संस्कृति की जानकारी नहीं है। चौबे ने विपक्ष पर जाति और धर्म के नाम पर भेदकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भगवान कभी माफ नहीं करेगा।
राम मंदिर चंदा प्रकरण पर भी साधा निशाना
राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण की जांच की मांग को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा जगजाहिर है। राम मंदिर निर्माण के दौरान विपक्ष के नेताओं के रुख पर सवाल उठाते हुए उन्होंने विपक्षी नेताओं को लेकर कई कटाक्ष किए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल संसद के भीतर साधु-संतों और भगवान राम का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने इसका साथ दिया। चौबे ने इसे भारतीय संस्कृति के लिए “काला अध्याय” बताते हुए विपक्ष को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो किसी अन्य धर्म के साथ ऐसा करके दिखाएं।
तेजस्वी यादव की हिरासत पर बोले- कानून अपना काम कर रहा है
बिहार में तेजस्वी यादव को हिरासत में लिए जाने के मामले पर अश्विनी चौबे ने कहा कि गिरफ्तारी किस कारण हुई है, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी देश की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि उन पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने पर कार्रवाई होगी और कानून अपना काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप हैं, उन्हें कानून की प्रक्रिया का सामना करना होगा।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!