Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध लीला का मंचन,

रामलीला मंचन देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

जलेसर/एटा। नगर के सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र के महाराज दशरथ के दरबार में आगमन और भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का वध की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंग को जीवंत कर दिया।

लीला के दौरान महर्षि विश्वामित्र ने राक्षसों से ऋषियों की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने आश्रम ले जाने की दशरथ से अनुमति मांगी। इसके बाद श्रीराम द्वारा ताड़का वध का मंचन किया गया।

रामलीला मंचन से पूर्व गणेश पूजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के पदाधिकारियों को रामलीला कमेटी की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, अनिल यादव, संदीप यादव, सभासद एडवोकेट विजय कुमार गर्ग, निशांत पाठक, अमित शर्मा, अमित मित्तल और बंटी यादव शामिल रहे।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कान्हा बरसाने, आशीष गर्ग, नितिन अग्रवाल, अजय वार्ष्णेय, कन्हैया कश्यप, जगदीश रावल, शंकर रावल, धर्मेंद्र बघेल, संजू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!