Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जेपी नड्डा के दिल्ली लौटते ही लगेगी यूपी के संगठन पर मुहर, ओबीसी चेहरे बनेंगे BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष।।

भाजपा की उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय टीमों को लेकर अंतिम दौर की कवायद जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली लौटते ही अंतिम मंथन होगा। नड्डा रविवार को देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे।

हालांकि अब अधिकांश चीजें तय कर ली गई हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो अगले दो-तीन दिन में पार्टी में प्रदेश और क्षेत्रों में होने वाले सांगठनिक बदलाव का ऐलान हो सकता है। जहां तक क्षेत्रीय अध्यक्षों का सवाल है तो पार्टी इसमें पिछड़े वर्ग के चेहरों को वरीयता देने जा रही है। तीन से चार क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़े वर्ग से होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से शुक्रवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की लंबी चर्चा संगठन में होने वाले बदलावों को लेकर हुई थी।

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं सो हर बदलाव पर खुद पीएम मोदी की भी नजर है। पार्टी सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नये अध्यक्ष की तैनाती करने जा रही है। इसमें काशी, गोरखपुर में ओबीसी चेहरे के अलावा ब्रज या पश्चिम में।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!