Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

संत रविदास की कलश यात्रा में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया नेतृत्व

वाराणसी में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ मंडल में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की पावन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार मानवता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज से भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना समाप्त कर समानता व भाईचारे का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को और मजबूत किया जाए।


कलश यात्रा का शुभारंभ आशापुर चौराहा से हुआ। यात्रा आशापुर चौराहा, अशोका तिराहा, पहड़िया चौराहा और नई बस्ती स्थित मंगल करण मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पहड़िया स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पार्षद अभय पाण्डेय, राजेंद्र मौर्या, संजय जायसवाल, राजेश यादव, मदन दुबे और बृजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!