Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

लोगों को बताया वाहन बीमा का महत्व

मथुरा।ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने सड़क सुरक्षा 2022 महाअभियान के अंतर्गत पहले दिन दीक्षित इंश्योरेंस फिनकार्प रजि मथुरा कृष्णा विहार बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड़ मथुरा पर बीमा जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अरुण शर्मा अतिथि के रूप में हुए शामिल।नेशनल वाइस प्रेसिडेंट अरुण शर्मा को मथुरा पहुंचने पर किया गया जोशीला स्वागत|


मथुरा पहुंचने का बीमा जागरूकता कैंप में संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने वाहन चालकों को बीमा की महत्वता और उससे मिलने वाले लाभों से अवगत करते हुए कहा हमारे देश के मोटर व्हीकल एक्ट 1988 बदलाव करते हुए बाद में इसे वाहन बीमा एक्ट में अनिवार्य रूप से शामिल करते हुए बीमा से ना केवल वाहन चालकों को लाभ मिलता है बल्कि उस वाहन चालक के वाहन से टकराकर घायल हुए व्यक्ति को भी बीमा कंपनी से क्लेम मिलने का प्रावधान है साथ ही बीमा करने से पूर्व बीमा पॉलिसी के बारे में कंपनी से संपूर्ण जानकारी करना जरूरी है और बीमा की पॉलिसी लेते समय इसको पूर्ण रूप से पढ़ लेना चाहिए क्योंकि घटना के समय पुलिस कोर्ट का भी सामना करना पड़ता है और जो सामने वाले को जनहानि होती है उसके परिवार को बीमा कंपनी से मुआवजा मिलता है बीमार ना होने पर उस व्यक्ति या उसके परिवार से कोर्ट के द्वारा वसूली की जाती है बीमा ना होने पर वाहन का चालान भी किया जाता है जिससे आने वाले समय में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अरुण शर्मा ने कहा लोगों को चाहिए सड़क पर चलते समय अपना और अपनी गाड़ी का बीमा जरूर कराएं जिससे किसी अनहोनी घटना के समय उस व्यक्ति को कानूनी पचड़े के साथ सभी तरह के लाभ मिलेंगे । बीमा जागरूकता कैंप में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकार्प के निदेशक नरेंद्र दीक्षित, असिस्टेंट डिप्टी प्रेसिडेंट शाहनवाज, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विकास गौड़, क्लस्टर मैनेजर दीपक सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार दीक्षित, लोकेंद्र चौधरी, राम सिंह, विनीत चौधरी, विवेक यादव, सचिन यादव, लोकेश चौधरी, विष्णु ठाकुर, अनुज ठाकुर, वीरेंद्र सिंह पचरा, मनीष चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!