Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर आयुक्त से की मुलाकात।

कानपुर से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल गांधी प्रतिमा फूल बाग से पैदल मार्च कर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार क संबोधित ज्ञापन सौंपा। उक्त सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर संयुक्त मोर्चा के संयोजक हरीश चंद दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के राजकीय शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, तकनीकी संस्थाओं के शिक्षकों , महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों जो 1 अप्रैल 2005 अथवा उसके बाद के नियुक्त हैं को पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने गांधी प्रतिमा फूलबाग से चलकर आयुक्त कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त माध्यम से प्रेषित किया हमें इन्हीं मुख्यमंत्री ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाल करने का अनुरोध किया था उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी तत्कालीन प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उचित मांग को स्वीकार करने का अनुरोध किया था पत्रकारों को दोनों पत्रों की प्रतियां दर्शाते हुए अनुरोध किया गया है कि विपक्ष की भूमिका में रहते हुए जब मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाल करने के समर्थक रहे थे तो अब सत्ता पक्ष में आने के बाद उचित अवसर का लाभ लेकर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को पेंशन बहाली का लाभ देने में क्यों हिचक रहे हैं संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पुरानी पेंशन बहाल करने की पुरजोर मांग की तथा दिल्ली पहुंचकर 15 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री को सीधे ज्ञापन दिए जाने को घोषणा की प्रतिनिधिमंडल में हरिश्चंद्र दीक्षित( प्रांतीय अध्यक्ष), राजाराम, शिवकुमार कटियार, विनोद कुमार यादव, शिव बहादुर यादव (प्रांतीय महामंत्री ), पंकज कुमार वर्मा( जिला मंत्री), भगवत जोशी( प्रांतीय उपाध्यक्ष), अशोक कुमार शुक्ला , सुप्रिया मिश्रा( प्रांतीय उपाध्यक्ष), सुरेश कुमार, अनिल कुमार, चंद्रशेखर पांडे, संजय कुमार तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, विनय द्विवेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!