Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

शौचालय विहीन हर परिवार को अब मिलेगा शौचालय,पंचायती राज विभाग

सभी ग्राम पंचायतों में जनसंख्या अनुपात में मिलेंगे शौचालय: मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना


मथुरा।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद को 14936 शौचालय का लक्ष्य शासन द्वारा आवंटित किया गया है,जिसके अंतर्गत सभी शौचालय विहीन व्यक्ति या पात्रता में आने वाले व्यक्ति जिनको पूर्व में शौचालय नहीं दिये गए उनको शौचालय पात्रता के आधार पर दिए जाएंगे।व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु पात्र व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा प्रदत आईएमआईएस वेबसाइट sbmg. gov.in पर आवेदन करना होगा
जिसका सत्यापन संबंधित विकासखंड एवं ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी के माध्यम से किये जायेंगे इसके उपरांत आईएमआईएस पर अप्रूवल दिया जाएगा।

वहीं बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि.बीपीएल श्रेणी अंतर्गत आने वाले परिवार जिसके पास पूर्व में स्वयं अथवा सरकारी सुविधा से शौचालय ना बना होएवं.ए पी एल श्रेणी अंतर्गत आने वाले पात्र परिवार भी शामिल हैं उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार भी शामिल होंगे जो SC ST श्रेणी में आता हैं,साथ ही ऐसा परिवार जिसकी महिला मुखिया विधवा हो।और ऐसा व्यक्ति जो विकलांग श्रेणी में आता हो।उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान ऐसे पात्र लाभार्थियों की सूची विकास खंड पर अपने और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से एडीओ पंचायत को उपलब्ध करा दें जिससे कार्य में तेज़ी लाई जा सके।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!