Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्राट अशोक की 2327वीं जयंती मनाई गई

मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा संसार के चक्रवर्ती प्रियदर्शी सम्राट अशोक जी के 2327 वे जन्मदिवस पर गौरवांजलि बुजुर्ग समाजसेवी दिनेश आनंद पापे जी की अध्यक्षता में तथा धनीराम बाबा के संचालन में कृष्णा नगर बिजली घर कैंप कार्यालय पर आहूत की गई इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित मानवतावादी लोगों ने त्रिरत्न एवं पंचशील के उच्चारण के पश्चात सम्राट अशोक के जीवन की प्रमुख घटनाओं एवं उनके मानवता शांति संदेश के लिए दिए गए योगदान पर हाथों में स्लोगन लिखी भाईचारे के लिये प्रेरणादायक पट्टिका लेकर गगनभेदी नारों के साथ प्रकाश डाला। मुख्य रूप से पधारे रमेश सैनी अध्यक्ष महात्मा ज्योतिराव फूले विकास समिति एवं पवन चतुर्वेदी अध्यक्ष महानगर किसान यूनियन मथुरा ने संयुक्त रूप से सम्राट अशोक जी के व्यक्तित्व को भारत का गौरव स्वाभिमान सम्मान पहचान बताकर उनके मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि भारत को ही नहीं संसार को समता समानता एवं गौरवशाली बनाने के लिए सम्राट अशोक जैसे शासकों की आवश्यकता है।सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर चित्रसेन मौर्य, गुठठल ठेकेदार, आकाश बाबू, राजकुमार सैनी, डॉ अशोक कुमार सैनी, सौदान पेंटर, महेंद्र पाल सिंह, पवन चतुर्वेदी, रमेश सैनी, विनोद बघेल,धनीराम बाबा किसान नेता, दिनेश आनंद पापे,दिनेश मिस्त्री, पुष्कर, आशीर्वाद आदि उपस्थित रहे ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!