Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के उoप्रo मीडिया प्रभारी बने जगदीश गोकुलिया, साथियों ने किया स्वागत

गोवर्धन – राष्ट्रीय गौ सेवक संघ के आगरा मण्डल मीडिया प्रभारी व मन्दिर मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा सेवायत जगदीश गोकुलिया को राष्ट्रीय सनातन एकता मंच उoप्रo मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिसको लेकर संस्था के सदस्यों ने जगदीश गोकुलिया को वर्चुअल मीटिंग करते हुए खुशी जताई।

राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनुराग पाठक ने कहा कि जगदीश गोकुलिया काफी समय से संस्था में निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं व समाज हितैषी रहे हैं। इसके प्रतिफल के रूप में राष्ट्रीय सनातन एकता मंच ने ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जगदीश गोकुलिया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।


जगदीश गोकुलिया ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन एकता मंच से प्रत्यक्ष रूप में जुड़ना गर्व की बात है। मैं इस महत्वपूर्ण दायित्व को देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव चाष्टा, राष्ट्रीय संरक्षक नारायण गिरि जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरूण बांग्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋषिकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनुराग पाठक, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी अमित सरकार और संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। संगठन की नीतियों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य कर मजबूती प्रदान करूंगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!