श्री रामलीला महोत्सव पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त करायें :जिलाधिकारी मथुरा

मथुरा।जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में श्री रामलीला महोत्सव की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई।बैठक में कमेटी के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि रामलीला के त्योहार पर वाहनों के संचालन का रूट निर्धारित कर दिया जाये,जिससे श्रीराम बारात 26 सितंबर को निकलने वाले रास्तों में जाम न लगे।जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए पहले से प्लान बनाने के निदेश दिए lउन्होंने स्वच्छता के लिए नगर निगम से सफाई व्यवस्था के साथ-साथ रास्ते को गुढढामुक्त करने के निर्देश दिए l
विद्युत के तार कई जगहों पर अव्यवस्थित हैं और कई जगहों पर ट्रांस्फार्मर भी यात्रा वाले रास्तों पर रखे हैं जिनको व्यवस्थित तथा ट्रांसफार्मर एवं इलेक्ट्रिक पोलो को प्लास्टिक रैपिंग करने के निर्देश दिए गए lगली,सड़कें एवं नालियां को साफ करने के निर्देश दिए गए l
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि संबंधित जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जायें,रात्रि में सफाई करा दी जाये और गली एवं सड़कों तथा नालियों को भी साफ कराया जाये ।विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि लाइट पूर्ण रूप से शत-प्रतिशत रहे,इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
जिलाधिकारी ने सीओ सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि पुलिस जवानों के साथ यात्रा निकलने वाले रास्तों को देख लें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक करें और गणमान्य व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर श्री रामलीला महोत्सव की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करायें।नगर निगम,जिला पंचायतराज विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।जल निगम,नगर निगम तथा नगर निकाय जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था करें।स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों को निर्देश दिये कि एम्बुलेंस की व्यवस्था,जीवन रक्षक दवायें आदि की व्यवस्था पहले से ही कर लेंl
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के रास्तों को पैदल गश्त करके निरीक्षण कर लें तथा आवश्यकतानुसार अतिक्रमण को हटवायें। पुलिस विभाग पहले से ही डयूटी स्थान चिन्हित करते हुए फोर्स निर्धारण कर लें और श्रीराम बारात 26 सितंबर के मुख्य स्थानों पर महिला पुलिस कर्मी की डयूटी लगाई जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे,पुलिस अधीक्षक यातायात हरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा आनंद कुमार,नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे,उप जिलाधिकारी छाता स्वेता,मांट इंद्र नंदन सिंह,गोवर्धन संदीप वर्मा, सी.ओ.नगर अभिषेक तिवारी,डॉक्टर भूदेव सिंह,नगर निगम,विद्युत,जल निगम,लोक निर्माण,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे l




