Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

विश्व खाद्य दिवस पर अपने पसंदीदा व्यंजन पाकर बच्चे हुए आनंदित

अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा विश्व खाद्य दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को कराया गया रात्रि भोज

मथुरा। विश्व खाद दिवस के मौके पर अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा दूसरे वर्ष जरूरतमंद स्ट्रीट स्कूल को बच्चों को लेकर विश्व खाद दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें उत्थान स्ट्रीट स्कूल,जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल,हमारा बचपन स्ट्रीट स्कूल के लगभग 400 बच्चों ने सहभागिता की और अपने मनपसंद ऐसे व्यंजनों का स्वाद जिसकी केवल बच्चे ही कल्पना मात्र कर सकते थे और जिसको अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा उन बच्चों के पास तक व्यंजन देकर बच्चों को बहुत ही उत्साहित और आनंदित महसूस कराया।कल विश्व खाद दिवस के अवसर पर मसानी स्थित मुकुंद बिहार में जरूरतमंदों असहाय लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरण करने वाली संस्था अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा अपना द्वितीय कार्यक्रम किया गया जिसमें बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा महानगर विभाग प्रचारक श्री अरुण जी, नवीन मित्तल जी , श्री राजेंद्र अग्रवाल हाथी वालो सहित कई गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और कार्यक्रम के शुभारंभ को से पहले मां अन्नपूर्णा के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर ने अपनी कला से नन्हे मुन्ने बच्चो का दिल जीता और साथ ही साथ स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति प्रदान की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा ने इस कार्यक्रम को बहुत अभूतपूर्व बताया और साथ ही साथ भविष्य में किसी भी मदद के लिए अन्नपूर्णा फाउंडेशन का साथ देने का वादा किया।अन्नपूर्णा फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को खाने के लिए चाट चौपाल सहित कई ऐसे व्यंजन भी थे जिनका बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया और साथ ही साथ बच्चों के दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुएं की स्टॉल लगवाई गई जिसमें की सभी बच्चों को जरूरतमंद सामग्री वितरण की गई।
कार्यक्रम का संचालन अन्नपूर्णा फाउंडेशन के अन्नमित्र नितिन मित्तल और नमित मित्तल ने किया साथ ही साथ संस्था के फाउंडर राहुल अग्रवाल ,मुकेश गुप्ता , भरत गर्ग,अखिल गर्ग,अंकुर सराफ,तन्मय अग्रवाल,तनुज अग्रवाल, वैद अग्रवाल , यतेंद्र अग्रवाल ,प्रियेश अग्रवाल,गौरव गोयल, कन्हैया अग्रवाल, कन्हैया गर्ग ,सौरव अग्रवाल ,केतन गुप्ता, योगेश वर्मा, जय गोपाल जी ,सहित सभी अन्नमित्रो ने और मैनेजमेंट के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से मेहनत की वही अन्नपूर्णा फाउंडेशन के फाउंडर राहुल अग्रवाल ने कार्यक्रम में स्टॉल के सहयोगी , सामान वितरण के सहयोगी एवम विशेष सहयोगी सहित पूरे कार्यक्रम में जिन लोगों ने सहयोग किया उनका बहुत-बहुत तहे दिल से धन्यवाद किया है।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!