Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावकानपुरफटाफट खबरेंभ्रष्टाचारराजनीति

Kanpur: समाजवादी पार्टी के विधायक सोलंकी को लग सकता है बड़ा झटका, जांच तेज

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। सपा विधायक की गलत तरीके से बनाई गई संपत्ति जब्त करने की दिशा में अब तक 10 करोड़ की प्रॉपर्टी का पता लगाया जा चुका है। जिसमे उनकी कोठी समेत तीन मकान, दो फैक्ट्रियां और कई निर्माणाधीन साइट शामिल हैं।

पुलिस उनके आय के श्रोत का भी पता लगा रही है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक और उनके भाई समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि विधायक गैंग बनाकर लोगों से वसूली, जमीनों पर कब्जा करने का गैंग चला रहे थे। जिससे उन्होंने करोड़ों की अकूत संपत्ति तैयार की है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसी के तहत उनकी 10 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। ये संपत्ति उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में दाखिल की है। पुलिस की एक टीम कानपुर के साथ ही अन्य जिलों व राज्यों में विधायक की प्रॉपर्टी को तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक इरफान के पास कानपुर से लेकर मुंबई तक करोड़ों की संपत्ति है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

भाई रिजवान के नाम भी है करोड़ों की संपत्ति
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान की भी कानपुर और उन्नाव में करोड़ों की संपत्तियां हैं। रिजवान उन्नाव का भू-माफिया भी है। जिसने कानपुर से उन्नाव तक सरकारी जमीनों पर कब्जा किया और अवैध तरीके से करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। रिजवान की संपत्तियां भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएंगी।

संपत्तियों को लेकर ED की भी नजर
पुलिस सूत्रों की माने तो इंटेलीजेंस की टीम ये जानकारी कर रही है कि सपा विधायक ने संपत्ति किन लोगों के नाम की है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, ईडी ने भी सपा विधायक की संपत्ति की जानकारी लेनी शुरू कर दी है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!