छः माह में भी पुलिस नही कर सकी अपहृत बच्चे की बरामदी,परिजनों ने समता फाउंडेशन के सहयोग से पैदल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

मथुरा।17 अक्टूबर को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी मथुरा के तत्वाधान में राजकीय छात्रावास से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया एवं नगर मजिस्ट्रेट जी को एक सूत्रीय खुला मांग पत्र दिया गया।आपको बता दे कि छः माह पूर्व अपहृत किए गये छः वर्षीय मासूम भोला पुत्र नाहर सिंह निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी का थाना हाईवे पुलिस अभी तक गुमशुदा बालक को बरामद नहीं कर सकी हैं।
पुलिस की हिला हवाली कानून व्यवस्था से दुखी होकर बेवस परिवारीजनों ने मजबूर होकर पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अपहरण व अपहरण करने वालों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु खुला मांग पत्र सौंपा हैं।पैदल मार्च प्रदर्शन के दौरान लुकेश कुमार राही,भाकियू महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी,राजवीर सिंह अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मथुरा,रमेश सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी मथुरा ने संयुक्त रुप से खुला मांग पत्र के दौरान तत्काल दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कराने की बात कही साथ ही चेतावनी दी अगर 15 दिन के अंदर अपहरण करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार के साथ समस्त संगठन अनिश्चितकालीन अनशन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मासूम भोला को बरामद करो, बच्चों पर अत्याचार करने वालों का नाश हो,बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों का नाश हो,अपहरण का करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत हो के नारे लगाते हुए विरोध कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों में फतेह सिंह प्रधान ,हीरामल,नत्थी लाल सैनी,भिक्को नेताजी राजवीर सिंह,रमेश सैनी,डॉक्टर रामवीर,भूरी सिंह सैनी,नगीना,लूकेश कुमार राही,राजेश कुमार,रूपवती,प्रताप कुमार, सत्यवती,आकाश कुमार,गति,प्रमोद कुमार, शीला,राम चरण,रविंद्र सागर,मुन्नी देवी, कमलेश,अंकित सागर,विशाराम,गीता,बिरजू रेशमा,सत्यवती,बने सिंह,हुकम सिंह डीलर ,बरसो देवी,हरगोविंद,प्रेमवती,सुमन अनीता,अंगूरी देवी,त्रिवेणी,रेशमा,बबीता रूपन देवी,लज्जा देवी,पवन चतुर्वेदी,भूरी सिंह सैनी,चरण सिंह,चंदन सिंह,विपिन कुमार,राजेश कुमार,भीष्म,नारसिंह,मंतूराम विशाराम,पपीता,रश्मि,विमलेश ल,धर्मवीर आकाश बाबू,अंकित सागर,एडवोकेट देवेंद्र कुमार आदि ने शीघ्र मुकदमा पंजीकृत कराने एव दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।




