बनारस की गलियों में नजर आए अभिनेता अमित सियाल, चखे दीना गुरु की मशहूर हींग की कचौड़ी


वाराणसी में फिल्म अभिनेता अमित सियाल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन के दौरान उन्होंने बनारस के पारंपरिक खान-पान और धार्मिक स्थलों का आनंद लिया। अभिनेता ने शहर की गलियों में घूमकर बनारस के खास अंदाज को करीब से महसूस किया और प्रसिद्ध दीना गुरु की हींग की कचौड़ी का स्वाद भी चखा।

अमित सियाल ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाई और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
इस दौरान दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी अभिनेता अमित सियाल के साथ नजर आए। दोनों ने वाराणसी शहर की सड़कों पर घूमते हुए काशी के माहौल और बनारसी जीवनशैली का आनंद लिया। इस दौरान अमित सियाल का अंदाज पूरी तरह बनारसी नजर आया।
बनारस की गलियों में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय खान-पान का स्वाद लिया। खास तौर पर दीना गुरु की प्रसिद्ध हींग की कचौड़ी का स्वाद चखते हुए उन्होंने बनारसी व्यंजनों की सराहना की। अभिनेता के इस बनारसी अंदाज को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।
अमित सियाल का वाराणसी दौरा धार्मिक आस्था, बनारसी खान-पान और शहर की गलियों की संस्कृति से जुड़ा रहा। काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन के साथ उन्होंने बनारस की गलियों में घूमकर यहां की पारंपरिक संस्कृति को भी करीब से महसूस किया।


