Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पहलगाम के शहीद शुभम द्विवेदी जी की श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी हुए शामिल

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर।

22 अप्रैल 2026 को पहलगाम आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए कानपुर के लाल अमर शहीद शुभम द्विवेदी की प्रथम बरसी पर लाजपत भवन, मोतीझील में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी एवं भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने अमर शहीद शुभम द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने शहीद के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!