Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला आरक्षण व परिसीमन मुद्दे पर नगर निगम में सियासत तेज

लखनऊ, 22 अप्रैल। नगर निगम सदन में प्रस्तावित विशेष बैठक को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने महापौर सुषमा खर्कवाल को पत्र लिखकर महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर आपत्ति जताई है।

पत्र में पार्षद ने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण कांग्रेस सरकार के प्रयासों से मिला, जिसके चलते आज बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि बनकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने महापौर को संबोधित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के कारण ही उन्हें महापौर बनने का अवसर मिला है।


चौहान ने आरोप लगाया कि नगर निगम सदन को राजनीतिक एजेंडा चलाने का मंच बनाया जा रहा है, जबकि इसका उद्देश्य शहर के विकास कार्यों पर चर्चा होना चाहिए। उन्होंने विशेष बैठक बुलाने के औचित्य पर भी सवाल खड़े किए।


साथ ही पार्षद ने चार प्रस्ताव रखने की मांग की है, जिसमें महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने, सभी चुनावों में 33 फीसदी आरक्षण लागू करने, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाने और संसद के निर्णय के समर्थन का प्रस्ताव शामिल है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!