Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

11 दिवसीय 27वें शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट

दिनांक 04 फरवरी 2026 को ग्राम शीतलपुर (राहा), घाटमपुर, कानपुर नगर में दादा मनबोधन सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन के अंतर्गत 27वाँ सतचंडी महायज्ञ, भागवत कथा एवं वेदांत संत सम्मेलन का विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ।

25 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुए इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न आयोजनों के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत मंगलवार को श्री संकटमोचन नवलेश्वर धाम में विशाल हवन का आयोजन हुआ तदोपरांत बुधवार को प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर नगर एवं देहात से अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!