महापौर के आवास पर हंगामे का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता और धमकी देने की शिकायत
Mishra Manish2 hours agoLast Updated: April 24, 2026
0 64 1 minute read
लखनऊ। राजधानी में सियासी माहौल उस समय गरमा गया जब महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास पर समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली चिनहट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि 22 अप्रैल को महापौर के कैंप कार्यालय के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया और नाम पट्टिका पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि इस दौरान महापौर को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया।
इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पूरे शहर की गरिमा का अपमान है।
तहरीर में पुलिस से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।