Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर दक्षिण के बाजारों में ट्रैफिक और पार्किंग समस्या को लेकर व्यापार मंडल ने डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर।

आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर साउथ के डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कानपुर दक्षिण के प्रमुख बाजारों में पार्किंग सुविधा की कमी के कारण ग्राहकों एवं व्यापारियों की गाड़ियों के अनावश्यक चालान और क्रेन द्वारा वाहन उठाए जाने की कार्यशैली से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक एवं व्यापारिक समस्याओं को संबोधित करते हुए प्रदान किया गया।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक को क्षेत्र की अन्य गंभीर यातायात एवं नागरिक समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।व्यापारियों के पक्ष को गंभीरता से सुनते हुए डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने निम्नलिखित तीन प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक एवं संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन दिया:

1. पार्किंग स्पॉट का चिह्निकरण: नगर निगम, एसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) और संबंधित थानों के प्रभारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर दक्षिण के प्रमुख बाजारों में अधिकृत पार्किंग स्थल चिह्नित एवं स्वीकृत किए जाएंगे।

2. जलभराव व कूड़ा निस्तारण: बाजारों में ट्रैफिक बाधा का कारण बनने वाले कूड़े के ढेरों और जलभराव की समस्या का समाधान नगर निगम व डीसीपी ट्रैफिक साउथ के समन्वय से प्राथमिकता पर कराया जाएगा।

3. चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व्यवस्था: कानपुर दक्षिण के 13 प्रमुख एवं अति-व्यस्त चौराहों पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए नई ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से:

सरदार नीतू सिंह (चेयरमैन), डॉ• पवन तिवारी (महामंत्री), यू.बी. सिंह (उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी), रोमी सिंह (अध्यक्ष, कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल – दक्षिण), रामजी अग्रवाल (महामंत्री, युवा व्यापार मंडल), रमन गुप्ता वारसी (मंत्री), सचिन दुआ (अध्यक्ष, विद्यार्थी मार्केट व्यापार मंडल), विपुल साहा, आलोक त्रिपाठी, मुकेश शुक्ला, प्रभात, विकास आदि उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!