उत्तर प्रदेश बजट सत्र के शरुआत होते ही आपस में भिड़ा पक्ष-विपक्ष, सदन मंगलवार तक स्थगित!

राजनितिक राज्य उत्तर प्रदेश की सियासत में कभी सन्नाटा हो ही नहीं सकता आए दिन कुछ न कुछ सुगबुगाहट लगी रहती है। पक्ष-विपक्ष दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में लगे रहते हैं। जहाँ एक ओर यूपी विधानसभा का बजट सत्र की आज से शुरुआत हुई, वही दूसरी ओर सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने किसान, नौजवान और व्यापार को लेकर सरकार को घेरा, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज किया। अब विधानसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा मार्शल ने मीडिया को हटने के लिए कहा है। मीडिया को कवरेज करने से रोका जा रहा है। अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा के बाहर सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि, इस दौरान हंगामे के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना अभिभाषण पूरा किया। अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गंभीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। प्रदेश सरकार राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। विधानसभा में सकारात्मक माहौल में चर्चा होनी चाहिए। संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गंभीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। प्रदेश सरकार राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। विधानसभा में सकारात्मक माहौल में चर्चा होनी चाहिए। संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखना चाहिए। इतना ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन लोगों ने एक नई परिपाटी बना ली है कभी लाल टोपी कभी हरी टोपी किसी दिन कोई हमारी विधायिका को ड्रामा कंपनी न समझ ले, पता नहीं ये लोग घर में टोपी पहनते है या नहीं।’

इस पर सपा नेता अखिलेश यादव ने तंज कस्ते हए कहा इनको देखिये इन्होने जो भी कहा अपने लिए ही कहा है। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग इन्वेस्टर समिट में लगाए पौधे को नहीं बचा पा रहे हैं वह इन्वेस्टमेंट कहां से लाएंगे। रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसका जवाब सदन में देंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है। दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है। रामचरति मानस विवाद पर उनका यह कहना था की वो इसका जवाब सदन में ही देंगे इससे साफ पता चलता है की सपा पूरी तरह से भाजपा को घेरने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है की जनता से जुड़े हर जरूरी मुद्दों पर वो जरूर चर्चा करेंगे।



