भारत विकास परिषद जागेश्वर धाम शाखा द्वारा एनीमिया की जांच के लिए शिविर का किया आयोजन

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
भारत विकास परिषद जागेश्वर धाम शाखा द्वारा एनीमिया की जांच के लिए शिविर का किया आयोजनभारत कानपुर! न्यूज ब्यूरो आज भारत विकास परिषद जागेश्वर धाम शाखा द्वारा तिलक नगर स्थित अविनाश ज्ञान नीड विद्यालय में एनीमिया की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 छात्राओं ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई जांच पालीवाल लैब से कराई गई कई छात्राओं के एनीमिक होने की पुष्टि हुई इस दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं को गुड और चना का वितरण किया गया विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा सचिव प्रदीप मिश्रा डॉक्टर प्रीति दुबे सुनील पालीवाल शीला शुक्ला निधि पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ l
इस अवसर पर संस्था की ओर से विद्यालय को एक सिम्फनी कूलर भी भेंट मै दिया गया।
ब्यूरो राजेश निगम की खास रिपोर्ट






