Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नाग देवता मंदिर सैदपुर पोरई में मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोठी (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के नाग देवता मंदिर, सैदपुर पोरई में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नाग देवता के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह मेला क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। मेले में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा सुरक्षा और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष राम मनोज मिश्रा, प्रबंधक राजकुमार मिश्रा, पुजारी उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक निगम, महामंत्री देवेंद्र मिश्रा, सचिव उत्तम मिश्रा, सलाहकार संतोष कुमार शास्त्री एवं खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिला मंत्री बृजेश रावत, पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री आशुतोष तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मेले के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से मेले में सहभागिता करने की अपील की।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!