Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की सीओ नगर उन्नाव!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा पायल गुप्ता ने एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव ने पायल को पुलिस विभाग के कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यभार संभालने के बाद पायल ने सीओ नगर कार्यालय में जनसुनवाई की और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। पायल ने अपने अनुभव को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके भविष्य के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का उद्देश्य पूरा कर रहे हैं।

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!