Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पत्रकारिता

जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल की बैठक टेलीफोन एक्सचेंज साकेत नगर में संपन्न हुई

आज जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल की बैठक टेलीफोन एक्सचेंज साकेत नगर के पास कार्यालय में संपन्नहुई । जिसमें व्यापार मंडल के संरक्षक /संस्थापक हरी श्याम मिश्रा द्वारा पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी जिसमें नवनियुक्त चेयरमैन – ऋषभ मिश्रा, अध्यक्ष – मनबोधन सिंह, महामंत्री – गगनदीप सिंह,उपाध्यक्ष –  राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष  –  शैलेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष – चंदन दुबे, प्रवक्ता – सुरेश चन्द्र यादव, लीगल एडवाइजर अरविन्द कुमार मिश्रा, लीगल एडवाइजर – प्रकाश सिंह राठौर, सेक्टर अध्यक्ष विपिन दुबे, सेक्टर अध्यक्ष कमल उत्तम, कार्यालय सचिव-  राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, संयुक्त मंत्री- शिवम दुबे को सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी व  माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं संस्थापक द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। सभी पदाधिकारियो द्वारा संकल्प लिया गया की व्यापारियो की विशाल समुदाय के मध्य व्यापारियों के हितों तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिये सम्बंधित विभागों में कानूनी तरीको से समस्याओ का समाधान किया जायेगा साथ ही साथ व्यापार मंडल व्यापारियों के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!