Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- मकान पर कब्जा कर बंद किया रास्ता, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

उन्नाव जनपद के शुक्लागंज क्षेत्र के अहमद नगर मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति के सगे भाई पर मकान में कब्जा कर रास्ता बंद व मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सुफिया बेगम पत्नी अब्दुल राशिद का कहना है कि उनके पड़ोसी ने मकान में लोहे का गेट और छप्पर डालकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।महिला का आरोप है कि कब्जे के कारण उनके परिवार को घर से निकलने में कठिनाई हो रही है। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आ रहा, जब पीड़िता अपने घर गई तो उक्त लोगों ने उनके परिवार को बुरी तरह मारा पीटा, पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मकान से कब्जा हटाकर आम रास्ता खुलवाया जाए ताकि वह और उनका परिवार सुरक्षित तरीके से रह और आ-जा सकें।पीड़िता का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो उनके परिवार को आने-जाने में और बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में उन्होंने गंगाघाट में लिखित शिकायत दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!