हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पवन तिवारी के सुपुत्र का भव्य विवाहोत्सव

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के महामंत्री पवन तिवारी के सुपुत्र का भव्य विवाहोत्सव शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को यशोदा नगर स्थित ‘एस एल गैलेक्सी’ में अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियों और गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
विवाहोत्सव में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे अतिथियों में शामिल रहे:
मुकुंद मिश्रा (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) सुनील पांडे (सदस्य, व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार) अचल गुप्ता (अध्यक्ष, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल – दक्षिण) संत मिश्रा (महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) राकेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल)
नव दम्पति को दिया आशीर्वाद
समारोह के दौरान व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारी संख्या में पहुँचकर नवविवाहित युगल को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके आगामी सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए महामंत्री पवन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण आयोजन में व्यापारी समाज की एकजुटता और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात तक चले इस उत्सव में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।






