उन्नाव:- थाना गंगाघाट अंतर्गत हुई लूट की घटना से संबंधित दो अन्य अभियुक्त मुठभेड़ में हुये घायल!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
पुलिस मुठभेड़ मे लूट की घटना कारित करने वाले हजारों रुपये के दो इनामिया लुटेरे गिरफ्तार, दिनांक 12/09/2025 को समय करीब 9 बजे थाना गंगाघाट पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत गगनी खेड़ा मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल नं0 UP33 AY 8299 सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर मे गोली लगी। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम 1. संत बहादुर उर्फ पंडा पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 45 वर्ष निवाली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली, 2. बीरेंद्र उर्फ नन्कू यादव पुत्र श्रीराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 16/397 जेल रोड मैंथा जनपद रायबरेली बताया तथा दोनों के द्वारा पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो साथियों के साथ दिनांक 09/09/2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांगत डाकतार कोलोनी में घर मे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना को स्वीकार किया गया। जिसके संदर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 549/25 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 07 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात (अुनमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये), लूटी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद किए गये। दोनों घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल भेज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



