Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

काजीपुर-बदनपुर में पांच दिन से फुंके पड़े 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान,

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों में नाराजगी, 1912 और जेई से शिकायत के बाद भी नहीं बदले ट्रांसफार्मर।

एटा/जलेसर। जलेसर क्षेत्र के कोसमा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े काजीपुर-बदनपुर गांव में 25-25 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था प्रभावित है। समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर खराब पड़े ट्रांसफार्मरों के वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दोनों ट्रांसफार्मरों के पांच दिन से खराब होने की बात कहता नजर आ रहा है।

जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत संबंधित जेई भूप सिंह को दी गई है। इसके अलावा 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद अभी तक दोनों ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पांच दिन से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण दैनिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
अब देखना है कि विद्युत विभाग दोनों ट्रांसफार्मरों को कब तक बदलवाकर ग्रामीणों को राहत देता है।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!