Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुर्घटना

Fatehpur में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा…

Fatehpur, Uttar Pradesh: Fatehpur में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, मुंडन भोज के लिए एककत्रित थे लोग। Fatehpur जनपद में रविवार रात एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा, खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से 13 लोग झुलसे। जानकारी के अनुसार कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी को Fatehpur जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक महिला की हालत ज़्यादा गम्भीर होने के चलते कानपुर हैलट के लिए किया गया रेफर। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा में रहने वाले शिवकरन मौर्य की बेटी का मुंडन संस्कार का था कार्यक्रम। रात्रि को इस अवसर पर भोजन का आयोजन हुआ। जिसमें नाते-रिश्तेदार सभी एक जगह एककत्रित थे, हलवाई भोजन बना ही रहा था कि इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर का रेगुलेटर खुल गया। जिसके चलते गैस पूरे घर में फैल गई, और आग लग गयी।

देखते ही देखते घर में मौजूद 13 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुँचें। जहां से डॉक्टरों ने एक महिला को हैलेट के लिए रेफर कर दिया। वही घायलों का हाल जानने मौक़े पर सदर एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचें।

Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!