Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- गंगाघाट पुलिस फिर एक बार सवालों के घेरे में, दिन-दहाड़े लूट!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बिंदा नगर चौकी क्षेत्र में तीन नकाबपोश युवक एक घर में घुसे और मकान मालकिन सीता शुक्ला तथा उनकी किरायेदार महिला को बंधक बना लिया। बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, पोनी रोड बमबम चौराहा निवासी राकेश शुक्ला की पत्नी सीता शुक्ला घर पर अकेली थीं।

दोपहर में तीन युवक आए और दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। उन्होंने किरायेदार रत्ना चौरसिया और मकान मालकिन को रस्सी से बांध दिया और मुंह पर टेप चिपका दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर सीता शुक्ला से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया, इसके बाद घर में अलमारी और संदूक तोड़कर नकदी व जेवरात निकाल लिए, वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, कुछ देर बाद शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिलाओं को मुक्त कराया।

सूचना पर गंगाघाट पुलिस और सीओ सिटी दीपक यादव मौके पर पहुंचे, पुलिस ने बताया कि बदमाश सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर गए हैं, पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश अब बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!