Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

Teachers Day 2025: कौशल किशोर और डॉ. राजेश्वर सिंह ने 120 शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कौशल किशोर और डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मान

लखनऊ। शिक्षक दिवस (Teachers Day 2025) की पूर्व संध्या पर सरोजिनी नगर के प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि और सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान 120 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने छोटे बच्चों के लिए रंग-बिरंगे फर्नीचर वितरित किए और 27 स्कूलों में झूलों का उद्घाटन किया। अब तक विधानसभा क्षेत्र के 77 विद्यालयों में झूले लगाए जा चुके हैं।

बच्चों को टैबलेट और लैपटॉप का वितरण

शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर मेधावी बच्चों को Tablet और Laptop देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि एसकेडी अकादमी की छात्रा अदिति चौधरी, जो मूक-बधिर श्रेणी की हैं, ने मंच पर अपनी बनाई पेंटिंग और स्केचिंग की कृतियाँ अतिथियों को भेंट कर सबका दिल जीत लिया।

शिक्षकों की भूमिका पर कौशल किशोर का जोर

कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का सबसे उत्कृष्ट नागरिक होता है। यदि शिक्षक चाहें तो राजनीतिक, सामाजिक क्रांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को Drugs Free India Campaign से जोड़ने का आह्वान भी किया।

Lucknow Railway Station: लखनऊ चारबाग पर यात्रियों के लिए नया Modern Toilet Block शुरू

समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका

कार्यक्रम में उपस्थित ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हर शिक्षक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों का आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

समाज की एकजुटता का संदेश

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने कहा कि समाज को उन्नति की ओर ले जाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव के साक्षी हैं।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षा अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!